रक्षा मंत्री शनिवार को जापान की यात्रा पर जाएंगे
रक्षा मंत्री अपनी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच जारी रक्षा से संबंधित वार्ता की समीक्षा करने और आपसी लाभ के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उपायों का पता लगाने के लिए जापान के रक्षा मंत्री से भेंट करेंगे।
दोनों देशों की थल सेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यास और दोनों देशों की रक्षा प्रशिक्षण संस्थाओं के छात्रों के आदान-प्रदान पर भी जापानी पक्ष के साथ विचार किया जाएगा। इसके अलावा अदन की खाड़ी में डकैती विरोधी कार्रवाई और समुद्र में सुरक्षा संबंधी अन्य गतिविधियों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा किए जाने की भी संभावना है।
रक्षा मंत्री के साथ रक्षा सचिव, रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार और थल सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी जाएंगे। मंत्री 10 नवम्बर को स्वदेश लौटेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications