पूर्वोत्तर में अपार खनिज क्षमता : हांडिक
हांडिक ने यह बात शुक्रवार को गुवाहाटी में शुरू हुए निवेशक सम्मेलन तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र में खनिज संसाधन एवं खनिज उद्योग के विकास संबंधी दो दिवसीय गोष्ठी में कही।
हांडिक ने कहा कि चूंकि खनिज उद्योग में भारी निवेश की आवश्यकता पड़ती है और इसमें उत्पादन बहुत देर में हो पाता है, इसलिए इस क्षेत्र के विकास के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र व वित्तीय संस्थानों के सहयोग की जरूरत है।
इस सम्मेलन में केंद्र सरकार, पूर्वोत्तर परिषद, पूर्वोत्तर की राज्य सरकारें और सिक्किम सरकार के अधिकारी तथा खनिज उद्योग, वित्तीय संस्थानों, निजी उद्यमियों और गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, खान सचिव, शांता शीला नायर तथा एफआईएमआई के अध्यक्ष सिद्घार्थ रूंगटा भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications