अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया
लोकतांत्रिक मोर्चे की नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण समारोह यहां शनिवार की शाम आयोजित किया जाएगा।
चव्हाण ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक दल के नेता छगन भुजबल तथा कांग्रेस व राकांपा के अन्य नेताओं के साथ राज भवन में राज्यपाल एस.सी.जमीर से मुलाकात की और 170 विधायकों के समर्थन वाला पत्र उन्हें सौंप दिया। इनमें 82 विधायक कांग्रेस के 62 राकांपा के और बाकी निर्दलीय तथा छोटे दलों के विधायक शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications