पाकिस्तान में सभी आतंकी शिविर अब भी सक्रिय : एंटनी
एंटनी ने यहां एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, "पाकिस्तान से कई आतंकी संगठन संचालित हो रहे हैं। हमारे बार-बार आग्रह के बावजूद सभी आतंकी शिविर सक्रिय हैं। उनमें से कई तो सैन्य ठिकानों के आसपास स्थित हैं। यह हमारे लिए चिंता का विषय है।"
यह पूछे जाने पर कि यदि कोई और हमला हुआ तो भारत की प्रतिक्रिया क्या होगी, एंटनी ने कहा, "जब तक पाकिस्तान गंभीर और ठोस प्रयास नहीं करता पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते नहीं सुधर पाएंगे। हम पूरी तरह चौकस हैं और यदि कुछ घटता है तो हम उसी के अनुरूप जवाब देंगे।"
एंटनी ने कहा कि पाकिस्तान से लगातार सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा, "हम उसकी कोशिशों को नाकाम करने के लिए तैयार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications