गहलोत ने प्रभाष जोशी के निधन पर शोक जताया
गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा कि जोशी एक प्रखर पत्रकार होने के साथ सामाजिक सरोकारों से सदैव गहरा जुड़ाव रखते थे। उन्होंने पत्रकारों की नई पीढ़ी तैयार की और उन्हें स्वस्थ पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एमादुद्दीन खान ने भी जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जोशी ने सदैव मूल्यपरक पत्रकारिता को बढ़ावा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications