जर्मन फैशन इकाई एस्काडा को खरीदेगा मित्तल परिवार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक न्यूनिख में एस्काडा की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि अधिकारी क्रिश्चियन गेर्लाफ ने मित्तल परिवार के एक ट्रस्ट के साथ ब्रिकी व स्थानांतरण संबंधी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस सौदे की कीमत सार्वजनिक नहीं की गई है। इस कंपनी के दुनिया भर में 2,200 कर्मचारी हैं।
गौरतलब है कि जर्मन का विख्यात फैशन हाउस एस्काडा इसी वर्ष अगस्त में दिवालिएपन का शिकार हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications