अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर गोलीबारी, 12 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेना के स्थानीय कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट कोन ने बताया कि फोर्ट हुड में घटी इस घटना में 31 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका निकट के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हमलावर सैन्य अधिकारी के पास दो हथगोले भी थे।
कोन ने कहा, "यह एक भयावह त्रासदी है। यह बहुत ही पीड़दायक है।"
उन्होंने बताया कि दो अन्य सैनिकों को भी हिरासत में लिया गया है। इनसे इस घटना में इनकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जा रही है।
अमेरिकी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि हमलावर अधिकारी का नाम मेजर मलिक नडाल अल-हसन था। फॉक्स न्यूज के मुताबिक हसन को इराक अथवा अफगानिस्तान में तैनात किया जाना था। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है।
इस हादसे की वजह से बारे में पूछे जाने पर कोन ने कहा, "अभी हमें कुछ नहीं पता। इसकी जांच की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications