गोल्डस्टोन रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक महासभा ने इस रिपोर्ट को 18 के मुकाबले 114 मतों से मंजूरी दी। इस रिपोर्ट के पक्ष में अरब और गुटनिरपेक्ष आंदोलन से जुड़े देशों ने मतदान किया।
गौरतलब है कि इस रिपोर्ट को चार सदस्यीय एक आयोग ने तैयार किया है। इस आयोग के अध्यक्ष दक्षिण अफ्रीका के न्यायधीश रिचर्ड गोल्डस्टोन थे। रिपोर्ट में दोनों पक्षों को युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों का जिम्मेदार ठहराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications