मध्य प्रदेश में 101 स्वास्थ्य अधिकारियों को नोटिस
स्वास्थ्य मंत्री मिश्रा ने पिछले दिनों विभागीय समीक्षा में प्रदेश के सभी जिलों में कमियां पाई थीं। इसमें मुख्य तौर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति निराशाजनक, जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों व प्रेरकों को भुगतान न करने, बीमॉक और एस. बी. ए. प्रशिक्षण की गति धीमी, आशा कार्यकर्ताओं को भुगतान न किए जाने की शिकायतें पाई गई थीं।
लापरवाही बरतने वाले प्रदेश के सभी 50 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला कार्यक्रम प्रबंधकों के अलावा उप संचालक जे.पी. खरे को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications