तिहाड़ में कैदियों के लिए शुरू होगी 'फोन सेवा'

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े कारागार तिहाड़ जेल में जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए एक नई पहल की है। कैदियों को बेहतर सुविधा देने की अपनी मुहिम के तहत जेल की वार्डो में ही कैदियों के लिए 'फोन सेवा' की शुरुआत जेल प्रशासन इस माह के अंत तक करेगा।

तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "कैदियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई इस योजना की शुरुआत इस माह के अंत तक हो जाएगी। इस फोन सुविधा का लाभ सभी तरह के कैदी उठा सकेंगे।"

तिहाड़ जेल के प्रवक्ता ने बताया कि कैदियों को दी जा रही फोन सुविधा के तहत जेल के सभी वार्डो में दो-दो फोन बूथ स्थापित किए जाएंगे। जेल में पहली बार आए कैदियों को सप्ताह में एक बार फोन बूथ से फोन करने की अनुमति होगी जबकि अन्य कैदियों को 15 दिन में एक बार फोन करने की अनुमति दी जाएगी। जेल के उच्च सुरक्षा वार्डो में बंद कुख्यात कैदियों को भी इस फोन सेवा के प्रयोग की अनुमति दी जाएगी या नहीं इस सवाल पर प्रवक्ता ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

तिहाड़ सूत्रों की माने तो जेल प्रशासन इस 'फोन सेवा' की शुरुआत के लिए अपनी कार्य-योजना तैयार कर चुका है। इस योजना के तहत जेल के अंदर वार्डो में अब फोन बूथ लगाए जाएंगे। इससे कैदी अब अपने घरवालों और रिश्तेदारों से वार्ड के अंदर से ही बात कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि तिहाड़ जेल में बंद लगभग 12,000 कैदियों को ध्यान में रखकर जेल प्रशासन ने इस योजना की शुरुआत की है। जेल प्रशासन का कहना है कि 'फोन सेवा' की शुरुआत जेल में बंद कैदियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+