कोड़ा का सहयोगी गिरफ्तार, 3 पूर्व मंत्रियों को नोटिस

प्रवर्तन निदेशालय के उपनिदेशक प्रभात कांत ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हमने विकास सिन्हा को गिरफ्तार किया है।" विकास सिन्हा, विनोद सिन्हा का भाई है। आयकर (आईटी) विभाग के अधिकारियों के अनुसार विनोद सिन्हा इस घोटाले का मुख्य सूत्रधार है और कोड़ा का अच्छा मित्र है।

आयकर विभाग ने जमशेदपुर स्थित सिन्हा के आवास पर छापा मारा। आयकर अधिकारी शुक्रवार को उसे लेकर रांची आ गए और वहां ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार ईडी विकास सिन्हा का नारको परीक्षण कराने के लिए अदालत से अनुमति मांगेगा।

ईडी ने कोड़ा की कैबिनेट के तीन पूर्व मंत्रियों को भी नोटिस जारी किया है और 10 से 12 नवंबर के बीच उनसे पूछताछ के लिए उन्हें नई दिल्ली तलब किया है। इन पूर्व मंत्रियों में कमलेश सिंह, भानु प्रताप शाही और बंधु टिर्की शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+