देश में पहली बार इनफ्लुएंजा का टीका विकसित किया जा रहा है : आजाद

आजाद ने कहा, "जन स्वास्थ्य की चुनौतियां हमारी व्यवस्था पर लगातार दबाव बनाती रहेंगी और हमें प्रभावी नियमन, सतर्कता, क्षमता विकास, निगरानी व देखभाल के जरिए इन चुनौतियों से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहना है।"

आजाद स्वास्थ्य मंत्रालय से संबद्ध नवगठित परामर्शदात्री समिति को संबोधित कर रहे थे। इस समिति में लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं।

आजाद ने कहा, "देश में पहली बार इनफ्लुएंजा का कोई टीका विकसित किया जा रहा है जो खासतौर से एच1एन1 महामारी के खिलाफ कारगर होगा।"

आजाद ने कहा कि एच1एन1 महामारी ने ऐसे प्रामाणिक अनुसंधान और परीक्षण की जरूरत को रेखांकित किया है जो भारतीय परिवेश और भारतीय लोगों के लिए अनुकूल हो।

ज्ञात हो कि देश में कुछ ही महीने के भीतर इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) वायरस का टीका तैयार हो जाएगा। तीन भारतीय कंपनियां (सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक तथा पैनेसिया) इस टीके पर काम कर रही हैं, जिसके अगले वर्ष के प्रारंभ में लांच किए जाने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+