त्रिपुरा में बांग्लादेश सीमा पर उल्फा के 2 नेता गिरफ्तार
एक अधिकारी ने बताया," उल्फा के दो बड़े नेता चित्रबन हजारिका और शाशाधर चौधरी को गुरुवार की रात पश्चिम त्रिपुरा में बांग्लादेश सीमा के पास गश्ती दल द्वारा गिरफ्तार किया गया था"
त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक प्रणय सहाय ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस के पास इस गिरफ्तारी के बारे में कोई सूचना नहीं है। हम सूचना एकत्रित करने के लिए सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।
प्रतिबंधित संगठन उल्फा सेना के प्रवक्ता राजू बरुआ ने कहा कि विदेश सचिव शशधर चौधरी और वित्त सचिव चित्रबन हजारिका को बांग्लादेश खुफिया विभाग के अधिकारियों ने ढाका के उत्तरी क्षेत्र से रविवार रात को उठा लिया था।
उल्फा के प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया को फोन पर बताया कि हमें संदेह है कि बांग्लादेशी अधिकारियों ने हमारे दोनों नेताओं को हमारे दुश्मनों (भारतीय सुरक्षाकर्मियों) को सौंप दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications