इलाहाबाद में भारी मात्रा में विस्फटकों के साथ एक गिरफ्तार
इलाहाबाद के पुलिस प्रमुख चंद्र प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि जिले के बारा थाना-क्षेत्र के असवाडोर गांव में सोहन लाल के घर पर भारी मात्रा में विस्फोटक होने की सूचना मिली।
प्रकाश के मुताबिक सूचना के आधार पर शुक्रवार को सोहन के घर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 5 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट, 500 मीटर फ्यूज वायर और 50 डेटोनेटर बरामद किए गए।
प्रकाश ने कहा कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है कि वह बरामद विस्फोटक किसे पहुंचाने जा रहा था। पुलिस अभियुक्त के नक्सली होने और नक्सलियों के संबंध होने की आशंका से इंकार नहीं कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications