शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 94 अंक चढ़ा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 94.38 अंकों यानी 0.59 फीसदी की वृद्धि के साथ 16,158.28 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स शुक्रवार की सुबह 16,137.42 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 16,283.86 अंकों के उच्चतम और 16,075.19 अंकों के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.60 अंकों यानी 0.64 फीसदी की वृद्धि के साथ 4796.15 पर बंद हुआ।
निफ्टी आज सुबह 4767.50 पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 4836.20 के उच्चतम और 4764.85 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 138.92 अंकों की तेजी दर्ज की गई और यह 6254.36 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह स्मालकैप सूचकांक में 157.09 अंकों की वृद्धि रही और यह 7170.94 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में आटो और एफएमसीजी सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। सबसे अधिक वृद्धि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) सेक्टर में देखी जहां 3.91 फीसदी की बढ़ोतरी रही। वहीं रियल्टी और धातु सेक्टर में भी दो फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में 1944 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई जबकि 780 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। 63 कंपनियों के शेयर मूल्य अपरिवर्तित रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications