तमिलनाडु में भारी बारिश से 13 लोगों की जान गई
तमिलनाडु में हो रही तेज बारिश की वजह से विभिन्न शहरों में स्कूल और कालेज शुक्रवार को बंद रहे।
तमिलनाडु के विल्लूपुरम, तिरुनेलवेली, कांचीपुरम, तिरुचिरापल्ली, कुडल्लूर और मदुरै जिलों में अधिकतर लोगों की मौत दीवारों और छतों के ढहने से हुई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने अगले दो दिनों तक तमिलनाडु और पुड्डचेरी के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications