पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने प्रभाष जोशी के निधन पर शोक जताया
देवेगौड़ा ने अपने शोक संदेश में कहा, "जोशी ने हिन्दी पत्रकारिता को पुन: परिभाषित किया। अपनी सीधी सपाट लेखनी से वह अपने आलोचकों तक का दिल जीत लेते थे।"
उन्होंने कहा, "उनके निधन से देश ने अपना एक बेटा और पत्रकारिता जगत के पुरोधा को खो दिया है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में खाली हुए शून्य का भरना बहुत मुश्किल होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications