भारत-अमेरिका ने की यूएनएचआरसीकार्यप्रणाली पर चर्चा
नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की समीक्षा के लिए चर्चा आयोजित की।
अमेरिका की लोकतंत्र व मानवाधिकार मामलों की उप मंत्री मारिया ओटेरो ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया, "हमने यूएनएचआरसी में सुधार के बारे में चर्चा की।" यह चर्चा वैश्विक मुद्दों पर भारत-अमेरिका के बीच होने वाली वार्षिक बैठक का हिस्सा थी। गुरुवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता विदेश सचिव निरूपमा राव और मारिया ओटेरो ने की।
ओटेरो ने कहा कि वर्ष 2011 में यूएनएचआरसी की पांच वर्षीय समीक्षा की जानी है। यह बैठक उसी प्रक्रिया का हिस्सा रही। यह बैठक संयुक्त राष्ट्र के साथ जुड़ाव के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा हरी झंडी देने का संकेत है।
ज्ञात हो कि अमेरिका वर्ष 2008 में इस परिषद से अलग हो गया था लेकिन वर्ष 2009 में वह परिषद में वापस आ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications