दलाई लामा देश के सम्मानित अतिथि : एंटनी
एंटनी ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, "दलाई लामा हमारे देश के सम्मानित अतिथि हैं लेकिन उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त होने की अनुमति नहीं प्रदान की जाएगी।"
चीन ने दलाई लामा के अरूणाचल प्रदेश में तवांग स्थित एक बौद्ध मठ के रविवार के दौरे का विरोध किया है और इसके जरिए भारत-चीन संबंधों को क्षति पहुंचाने का उन पर आरोप लगाया है।
दूसरी ओर भारत ने साफ कर दिया है कि दलाई लामा देश में कहीं भी आ-जा सकते हैं, लेकिन उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त होने की अनुमति नहीं प्रदान की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications