प्रभाष जोशी का निधन हिन्दी पत्रकारिता की अपूरणीय क्षति : शिवराज
जोशी का गुरुवार को मध्य रात्रि में वसुंधरा (गाजियाबाद) स्थित उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को नई दिल्ली से इंदौर ले जाया गया है। शनिवार को इंदौर के निकट नर्मदा के तट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे उन चुनिंदा हिंदी पत्रकारों में से थे जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, स्थानीय शासन मंत्री बाबूलाल गौर और गृह मंत्री उमा शंकर गुप्ता ने भी जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications