केरल के जाने-माने जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ सोमण का निधन
यहां के चिकित्सा कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर सोमण को कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक यहां उनके ह्रदय की शल्य चिकित्सा हुई थी। सोमण के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।
सोमण 1985 में उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने और 'सेंटर फॉर डेवलपमेंट स्टडीज' के पूर्व निदेशक पी. जी. के. पाणिक्कर ने एक किताब में केरल में उच्च रुग्णता और कम मृत्युदर के बीच विरोधाभास बताया था।
सेवानिवृत्ति के बाद वह सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में गहन शोध करने वाले एक एनजीओ 'हेल्थ एक्शन बाय पीपल' के अध्यक्ष बन गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications