अमर सिंह के खिलाफ धार्मिकभावनाएं भड़काने का मामला दर्ज

लखनऊ में चौक थाना प्रभारी एन.पी.सिंह ने आईएएनएस को बताया," अमर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने गत 4 नवंबर को चौक इलाके में सपा उम्मीदवार बक्कुल नवाब के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कथित तौर पर ऐसी बातें कहीं जिनसे शिया समुदाय की भावनाएं आहत हुईं।"

एन.पी. सिंह ने कहा कि अमर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

थाना प्रभारी सिंह के मुताबिक अमर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले शिया समुदाय के लोगों का आरोप है कि अमर सिंह ने अपने भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी नेता कल्याण सिंह की तुलना करबला के शहीद जनाबे हुर से करते हुए कहा कि 'कल्याण नहीं ये हुर है, भाजपा का भस्मासुर है।' इससे शिया समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+