तालिबान प्रमुख के गढ़ में दाखिल हुए पाक सुरक्षा बल
पाकिस्तानी चैनल 'जियो न्यूज' के हवाले से शुक्रवार को बताया गया कि सुरक्षाबल सफलतापूर्वक मकीन में दाखिल हो गए। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और उनके पांच ठिकानों को सुरक्षा बलों ने नष्ट कर दिया।
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इस अभियान में लड़ाकू विमानों, हेलीकाप्टर और आर्टिलरी का इस्तेमाल किया।
पाकिस्तानी सेना के हमले के देखते हुए तालिबान लड़ाके उत्तरी वजीरिस्तान, कुर्रम एजेंसी और ओरकजई एजेंसी की ओर पलायन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने दक्षिणी वजीरिस्तान की पहाड़ियों में रह रहे तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications