ब्राजील की इस्पात मिल में 5 अरब डॉलर निवेश करेगी आर्सेलर मित्तल
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार आर्सेलर मित्तल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी मित्तल ने एक समाचार पत्र को इस संबंध में जानकारी दी।
समाचार पत्र के अनुसार बुधवार को लंदन में मित्तल और ब्राजील के राष्ट्रपति लूइज इनाकियो लूला डा सिल्वा के बीच हुई बैठक के बाद इस संबंध में घोषणा की गई।
योजना के मुताबिक ब्राजील के दक्षिण पूर्वी प्रांत इसप्रिटो सांटो में एक इस्पात मिल में आर्सेलर मित्तल पांच अरब डॉलर निवेश करेगी।
मित्तल ने कहा कि उन्होंने ब्राजील को राष्ट्रपति को अपनी योजना से अवगत करा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications