बैंक के 1.64 करोड़ डॉलर लेकर भागने वाले का कोई पता नहीं
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस गाड़ी में चालक के साथ दो अन्य सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। जब यह गाड़ी सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा कंपनी के एक शाखा कार्यालय के सामने रुकी तो दोनों सुरक्षाकर्मी कार्यालय में जाने के लिए गाड़ी से उतर गए थे। तभी 39 वर्षीय चालक गाड़ी को लेकर गायब हो गया।
घटना के कई घंटे बाद यह गाड़ी ल्योन के एक उपनगर से बरामद की गई।
फ्रांस रेडियो के मुताबिक पुलिस का विश्वास है कि साल 2000 के बाद से यह फ्रांस की सबसे बड़ी चोरी है, जिसकी सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई थी। घटना से पूर्व चालक ने अपने बैंक खाते से सारा पैसा निकाल लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications