क्वात्रोकी मामले में फैसला 31 मार्च तक टला
मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी कावेरी बावेजा ने सीबीआई के वकील से कहा कि मामले से संबंधित मूल रिकार्ड सर्वोच्च न्यायालय के पास हैं, इस वजह से नगर अदालत इस पर कोई फैसला नहीं सुना सकती है।
इससे पहले 24 अक्टूबर को बावेजा ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 321 के तहत दायर सीबीआई के आवेदन को स्वीकार करने के मुद्दे पर अपना फैसला छह नवंबर तक टाल दिया था।
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने गत तीन अक्टूबर को अदालत में दो दशक पुराने बोफोर्स मामले में क्वात्रोकी के खिलाफ लगे सभी आरोपों को खत्म करने की अर्जी दाखिल की थी।
सीबीआई की ओर से अदालत में पेश होते हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता पी.पी.मल्होत्रा ने कहा कि पिछले वर्ष क्वात्रोकी के प्रत्यर्पण की कोशिशें नाकाम हो जाने के कारण मामले को लंबित नहीं रखा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications