दिल्ली में डेंगू के मामलों की संख्या 489 तक पहुंची
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्साधिकारी एन.के.यादव ने आईएएनएस को बताया, "डेंगू के 25 नए मामलों के शुक्रवार को सामने आने के बाद डेंगू के मामलों की संख्या 489 तक पहुंच गई।"
एन.के.यादव ने कहा, "डेंगू की जानकारी मुहैया कराने के लिए पर्चे तैयार किए गए हैं और इनको लोगों के बीच बांटा जाएगा। शुरुआती दौर में जागरूकता फैलाया जा रहा है और अगले सप्ताह हम कदम उठाने जा रहे हैं।"
गौरतलब है कि 31 अक्टूबर तक नगर निगम के कर्मचारी 22,074,365 घरों का निरीक्षण कर चुके हैं और इस दौरान 44,107 घरों में मच्छरों के प्रजनन को पाया गया है।
यादव ने कहा कि 45,168 लोगों को कानूनी नोटिस जारी किया गया था जबकि 4,963 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications