महाराष्ट्र में नई मंत्रिपरिषद शनिवार को शपथ लेगी (लीड-1)
चव्हाण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के साथ शुक्रवार शाम राज्यपाल एस. सी. जमीर से मिलेंगे और सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेंगे।
चव्हाण ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं आज शाम राज्यपाल से मिलूंगा। कल मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह होगा।"
चव्हाण ने इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और ए. के. एंटनी और अहमद पटेल जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और मंत्रिपरिषद के गठन पर चर्चा की।
राकांपा के प्रवक्ता डी. पी. त्रिपाठी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि तय फार्मूले के मुताबिक कांग्रेस के 22 और राकांपा के 20 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
कांग्रेस के एक नेता ने हालांकि कहा कि कांग्रेस के 23 और राकांपा के 20 विधायकों को मंत्री पद से नवाजा जाएगा।
त्रिपाठी ने कहा, "गृह, वित्त और ऊर्जा मंत्रालय राकांपा के पास रहेंगे। कुछ अन्य मंत्रालयों को लेकर चर्चा का दौर जारी है।"
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications