दलाई लामा को तवांग जाने का अधिकार है: अमेरिका
लोकतंत्र एवं वैश्विक मामलों की अमेरिकी सचिव मारिया ओटेरो ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, "दलाई लामा एक धार्मिक नेता हैं। वह तवांग मठ का दौरा कर रहे हैं। हमारे दृष्टिकोण से यह यात्रा उनके द्वारा निभाई जा रही भूमिकाओं का ही एक हिस्सा है।"
उल्लेखनीय है कि चीन, अरुणाचल प्रदेश पर अपना हक जताता रहा है। वह 50 सालों से भारत में रह रहे दलाई लामा की इस यात्रा का कड़ा विरोध कर रहा है। चीनी सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा था कि दलाई लामा भारत और चीन के बीत मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
ओटेरो अमेरिका और भारत के वैश्विक मुद्दों के मंच की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां आई हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के विशेष दूत वैलेरी जैरेट की सितम्बर में हुई धर्मशाला यात्रा के दौरान दलाई लामा को ओबामा से मुलाकात के लिए आने को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि अब तक मुलाकात की तारीख तय नहीं हो सकी है लेकिन यह मुलाकात इसी वर्ष होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications