आईएफएफआई के अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता खंड में 20 फिल्में
समारोह का आयोजन करने वाली संस्था 'एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा' के सीईओ मनोज श्रीवास्तव ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, "अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता खंड में छह देशों जर्मनी, इक्वाडोर, ब्रिटेन, भारत, इटली और फ्रांस की 20 फिल्में होंगी।"
श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्मकार पंकज पाराशर की अध्यक्षता वाली ज्यूरी ने जो फिल्में चुनी हैं, वे हैं अनंत महादेवन की 'रेड अलर्ट' (हिंदी), अमोल पालेकर की 'एंड इट गोज' (अंग्रेजी), पी. शेषाद्री की 'विमुख्ती' (कन्नड़), सौरभ शुक्ला की 'आई एम 24' (हिंदी), मकरंद देशपांडे की 'शाहरुख बोला खूबसूरत है तू' (हिंदी), संग्राम गायकवाड की 'जेगोर' (कोंकणी), तपन आचार्य की 'जन्म' (मराठी) और संजीव श्रीनिवास की 'गॉड लिव्स इन द हिमालयाज' (अंग्रेजी)।
सीईओ ने कहा, "हमारे पास मांडवी नदी के तट पर बसा किंगफिशर गांव होगा, जहां हर शाम मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।"
आईएफएफआई समारोह की शुरूआत 23 नवम्बर को होगी। समारोह में 50 देशों के फिल्मकारों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications