सहारनपुर में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित चंद्रा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस व स्वास्थ्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सदर इलाके के हकीकत नगर मुहल्ले के एक घर में छापेमारी कर नकली दवा बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।
स्थानीय थाना प्रभारी आर.पी.दुबे के मुताबिक इस छापेमारी में मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से बरामद नकली दवाईयों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
दुबे के मुतबिक गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में कबूला कि वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में नकली दवाईयों की आपूर्ति करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications