हिमाचल में बस दुर्घटना में 29 मरे (लीड-1)
कांगड़ा के उप मंडलीय अधिकारी (एसडीएम) राकेश शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि बस नागरोटा सुरयान से डेहरा जा रही थी। बस कांगड़ा जिले के हरिपुर में एक गहरी खाई में गिर गई।
शर्मा ने कहा कि हादसे में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि अधिकांश यात्री डेहरा और आसपास के इलाके के थे।
पुलिस अधीक्षक अतुल पुलजेले ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि घायलों को टांडा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
राज्यपाल प्रभा राउ और मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हादसे पर दुख व्यक्त किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications