आतंकवादी हमले की साजिश के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं: चिदंबरम
अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने भारत के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पर होने वाले संभावित आतंकवादी हमले की साजिश का खुलासा किया था।
चिदंबरम ने शुक्रवार को हैदराबाद में सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड के दौरान संवाददाताओं को बताया," पाकिस्तान से निश्चित रुप से आतंकवादी साजिश के तार जुड़े हैं। यदि आप एफबीआई द्वारा अदालत में दिए गए सबूतों पर गौर करेंगे तो यह साफ पता चलता है कि उनके पाकिस्तान के साथ संबंध है। डेविड हेडली कई बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। "
उन्होंने कहा," मैं सोचता हूं कि एफबीआई की सलाह पर पाकिस्तान में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। निश्चित रुप से उनके पाकिस्तान के साथ संबंध हैं।"
गौरतलब है कि इस खुलासे के बाद कि आतंकवादी भारत में बड़े हमले की योजना बना रहे हैं इस मामले में सरकार की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications