मीडिया की कल्पना है नक्सल विरोधी अभियान : चिदंबरम
चिदंबरम ने कहा कि नक्सली हिंसा से निपटने के लिए केंद्र सरकार सिर्फ राज्य सरकारों की मदद कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कन्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की ओर से सशर्त बातचीत का प्रस्ताव दिया गया है तो चिदंबरम ने कहा कि ऐसा कोई बयान उन्होंने नहीं देखा है।
सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय पुलिस अकादमी की पासिंग आउट परेड में शिरकत करने आए चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, "जहां भी जरूरी है वहां राज्य सरकारें नक्सली हिंसा के खिलाफ अभियान चला रही हैं। केंद्र सरकार राज्य सरकारों को अर्धसैनिक बल, खुफिया जानकारी और तकनीकी मदद मुहैया कराती है।"
हाल ही में खबर आई थी कि श्रीलंकाई अधिकारियों ने एक बयान में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) और नक्सलियों के गठजोड़ की बात कही है। गृह मंत्री ने कहा, "यह सब मीडिया में चल रहा है। मैंने इस बारे में कोई लिखित दस्तावेज या बयान नहीं देखा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications