शनिवार को कैबिनेट शपथ लेगी: चव्हाण
माना जा रहा है कि चह्वाण और उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल शुक्रवार शाम राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
चव्हाण ने शुक्रवार को नई दिल्ली से मुंबई विदा होने से पहले संवाददाताओं से कहा, "मैं शाम में राज्यपाल से मुलाकात करने मुंबई जा रहा हूं।"
गौरतलब है कि सत्ता में भागीदारी को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) के बीच चले लंबे गतिरोध के बाद गुरुवार को सहमति बनी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications