पाक में आतंकवाद प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने की मांग
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अनवर सिद्दीकी ने कहा है कि सरकार को अभी दोहरे आत्मघाती विस्फोट में मारे गए छात्रों के परिवारों या जख्मी हुए छात्रों के लिए आर्थिक मदद या किसी प्रकार के मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए।
सिद्दीकी ने कहा, "यह अनुरोध किया जाता है कि सरकार देश के अन्य आत्मघाती विस्फोटों व अन्य बम विस्फोटों की तरह ही इन विस्फोटों में मारे गए सात छात्र-छात्राओं और 35 जख्मी छात्रों के परिवार वालों को मुआवजा दे।"
20 अक्टूबर को विश्वविद्यालय परिसर में दो आत्मघाती बम हमले हुए थे। हमलों के वक्त परिसर में हजारों छात्र मौजूद थे।
सिद्दीकी का कहना है कि बम हमलों में पांच छात्राओं और दो छात्रों की मौत हो गई थी।
उन्होंने कहा, "विश्वविद्यालय के कर्मचारी और छात्र भी कोष इकट्ठा कर मृत छात्रों के परिवार वालों और जख्मी छात्रों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications