ऐतिहासिक इमारतों की सूची तैयार करेगा चण्डीगढ़
अधिकारियों द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक यहां की महत्वपूर्ण इमारतों में कैपिटॉल कॉम्प्लेक्स, शासकीय संग्रहालय एवं कला संस्थान, आर्किटेक्चर कॉलेज, आर्ट कॉलेज और शासकीय प्रेस शामिल हैं। इन इमारतों का अब भी पहले की तरह उन्हीं वास्तविक कामों के लिए उपयोग हो रहा है।
चण्डीगढ़ के वित्त एवं योजना सचिव संजय कुमार कहते हैं, "एक महीने के अंदर एक कार्यसूची तैयार की जाएगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय की सिफारिशों के लिए इन दोनों से इस कार्यसूची पर विचार-विमर्श किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि शहर की ऐतिहासिक इमारतों की सूची बनने से प्रशासन को इन इमारतों पर ध्यान केंद्रित करने और उन्हें बचाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने में मदद मिलेगी।
यहां की ज्यादातर इमारतों का डिजाइन चण्डीगढ़ के योजनाकार ली कॉरबुसीयर ने तैयार किया था। इन सभी इमारतों का निर्माण 1950 से 1965 के बीच हुआ है।
15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिलने के बाद 1950 के दशक की शुरुआत में नए, स्वतंत्र उभरते भारत के प्रतीक के रुप में चण्डीगढ़ की स्थापना की गई थी।
इस शहर को 500,000 लोगों के रहने की योजना के साथ बनाया गया था। अब इस शहर की आबादी 11 लाख है। केंद्र शासित संघ राज्य क्षेत्र चण्डीगढ़, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications