बिहार में जहरीली शराब पीने से 10 मरे

पुलिस के अनुसार सीवान जिले के नवलपुर मुहल्ले में पिछले तीन दिनों में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में नवलपुर, नया बाजार तथा सिसवन ढाला क्षेत्र के निवासी शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि शराब पीने के बाद लोगों के पेट में दर्द के साथ उल्टी हुई थी, जिसके बाध कुछ लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि अब भी 12 लोग इस शिकायत के बाद स्थानीय अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं, जहां उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

सीवान के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अमरनाथ साह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण जहरीली शराब का सेवन ही लगता है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक जानकारी मिल सकेगी।

इधर, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार जैन ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांच अवैध शराब बेचने वालों, एक सरकारी शराब दुकान संचालक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+