रिलायंस विवाद की सुनवाई फिर शुरू

सर्वोच्च न्यायालय में इस मुकदमे की सुनवाई गुरुवार को नये सिरे से फिर शुरू हो रही है। इस बार मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालकृष्णन की अध्यक्षता में न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी और न्यायाधीश पी. सथशिवम की तीन सदस्यीय खंडपीठ करेगी ।
सुनवाई दोबारा शुरू होने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के वकील हरीश साल्वे ने वहस की शुरुआत जोरदार तर्कों और साक्ष्यों के साथ की। साल्वे ने न्यायिक समिति को विवाद से संबंधित 25 पृष्ठों का एक नोट सौंपा है।
न्यायाधीश आर. वी. रविंद्रन के मामले की सुनवाई से अलग हो जाने से इस विवाद में नया मोड़ आ गया था । न्यायाधीश रविंद्रन ने मामले से खुद को अलग करने के पीछे तर्क दिया है कि उनकी बेटी रिलायंस इंडस्ट्रीज को कानूनी सहायता देने वाली एक कंपनी में काम करती है। इसलिए वह इस मामले से अलग हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications