कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास होगा: चिदंबरम

चिदंबरम ने कहा कि कश्मीरी पंडितों की वापसी और उनका पुनर्वास संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का एक वादा है। ज्ञात हो कि घाटी से वर्ष 1990 में 350,000 कश्मीरी पंडित पलायन कर गए थे। चिदंबरम ने कहा, "सरकार के वादे को पूरा करने के लिए मैं अपनी सर्वोत्तम कोशिश करूंगा।"
सुलझाएंगे पलायन की समस्या
चिदंबरम ने यह भी कहा कि वह पलायन कर गए लोगों की समस्याओं को सुलझाने पर विशेष ध्यान देंगे। गृह मंत्री ने कहा, "समस्यओं पर चर्चा और बहस कर लेना ही महत्पूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण यह है कि हम उसे सुलझा पाने में कितना सक्षम हैं।"
कश्मीरी पंडितों ने जम्मू के उत्तर लगभग 15 किलोमीटर दूर जगती में चिदंबरम से मुलाकात की। यहां कश्मीरी पंडितों के लिए एक अत्याधुनिक कॉलोनी विकसित की जा रही है। इसके पहले चिदंबरम ने जगती कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जम्मू एवं कश्मीर के उपमुख्यमंत्री तारा चंद और राजस्व व राहत मंत्री रमन भल्ला भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications