पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 4 मरे
पाकिस्तानी चैनल 'जियो न्यूज' के अनुसार उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी (एनडब्लूए) में बुधवार देर रात मीर अली की नोरोक तहसील पर संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन हमला हुआ।
सुत्रों के अनुसार मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने दक्षिणी वजीरिस्तान के कबायली इलाकों में स्थानीय आतंकवादियों और अलकायदा के सदस्यों के खिलाफ जबरदस्त अभियान छेड़ रखा है।
सेना के मुताबिक 17 अक्टूबर से जारी इस अभियान में अब तक 400 आतंकवादी मारे जा चुके हैं जबकि 37 से ज्यादा सैनिकों को भी जान गंवानी पड़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications