युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की तोड़-फोड़
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बुधवार को अदरख घाट के समीप कुछ पुलिसकर्मी दो युवकों अनिल कुमार और सुनील कुमार को पकड़ने के लिए उनका पीछा करने लगे। दोनों ने पुलिस के भय से गंगा में छलांग लगा दी। नदी में डूबने के कारण सुधीर की मौत हो गई लोगों ने अनिल को बचा लिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस की ज्यादती के कारण ही यह घटना घटी।
मालसलामी थाना के प्रभारी ए़ क़े झा ने बताया कि लोगों के अनुसार दौड़ाने वाले सादे लिबास में थे, परंतु वे पुलिकर्मी नहीं थे। स्थानीय लोगों ने गुरुवार को क्षेत्र में जमकर हंगामा मचाया। लोगों ने कई स्थानों पर रास्ते जाम किए तथा दर्जन भर वाहनों के शीशे तोड़ डाले।
पटना के सिटी पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा लोगों का आरोप सही हुआ तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications