दिल्ली में जारी रहेगी तापमान में वृद्धि

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "आज (गुरुवार) का न्यूनतम तापमान औसत से कुछ अधिक है। मौसम दिनभर साफ रहेगा।" अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है।
इससे पहले बुधवार को आईएमडी का अनुमान था कि 'पश्चिमी विक्षोभों' के चलते अगले कुछ दिन तक राजधानी के तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के तापमान में तेजी से परिवर्तन होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications