भोपाल में बजरंग दल के नेता की हत्या, तनाव

शर्मा बजरंग दल की गौ रक्षा इकाई के जिला प्रमुख थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात निशातपुरा थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर में आरती चल रही थी। आरती में मंदिर के पुजारी शर्मा और कई अन्य लोग शामिल थे। तभी कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में शर्मा के अलावा दिनेश शर्मा तथा छात्र मनीष भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल शर्मा ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दमतोड़ दिया।
अन्य दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक आर एस मिश्रा ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद निशातपुरा इलाके तनाव व्याप्त है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
इंडो-एश्यिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications