चिदंबरम ने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास का वादा किया (लीड-1)

जम्मू, 4 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को कश्मीरी पंडितों को भरोसा दिलाया है कि वह पलायन कर गए लोगों की जम्मू एवं कश्मीर में वापसी और उनके पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार के वादे को अमली जामा पहनाने हेतु अपना सर्वोत्तम प्रयास करेंगे।

चिदंबरम ने कहा कि कश्मीरी पंडितों की वापसी और उनका पुनर्वास संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का एक वादा है।

ज्ञात हो कि घाटी से वर्ष 1990 में 350,000 कश्मीरी पंडित पलायन कर गए थे। चिदंबरम ने कहा, "सरकार के वादे को पूरा करने के लिए मैं अपनी सर्वोत्तम कोशिश करूंगा।"

चिदंबरम ने यह भी कहा कि वह पलायन कर गए लोगों की समस्याओं को सुलझाने पर विशेष ध्यान देंगे।

गृह मंत्री ने कहा, "समस्यओं पर चर्चा और बहस कर लेना ही महत्पूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण यह है कि हम उसे सुलझा पाने में कितना सक्षम हैं।"

कश्मीरी पंडितों ने जम्मू के उत्तर लगभग 15 किलोमीटर दूर जगती में चिदंबरम से मुलाकात की। यहां कश्मीरी पंडितों के लिए एक अत्याधुनिक कॉलोनी विकसित की जा रही है।

इसके पहले चिदंबरम ने जगती कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जम्मू एवं कश्मीर के उपमुख्यमंत्री तारा चंद और राजस्व व राहत मंत्री रमन भल्ला भी मौजूद थे।

इस मौके पर चिदंबरम ने कहा कि सुरक्षा कारणों से श्रीनगर में रणजी मैच नहीं खेलने के अपने फैसले को लेकर माफी मांगने वाली सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) टीम को माफ कर दिया जाना चाहिए।

चिदंबरम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि तीनों सेनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली सेना (सर्विसेज) और जम्मू एवं कश्मीर टीमों के बीच श्रीनगर में ही दोबारा मैच कराने के लिए नई तारीख तय की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को सेना की टीम के श्रीनगर नहीं पहुंचने की घटना को लेकर उन्होंने रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी से बात की है।

बकौल चिदंबरम, "मैंने सुना है कि सेना टीम ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से माफी मांगी है। बीसीसीआई को उसे माफ कर देना चाहिए और दोनों टीमों के बीच मैच कराने के लिए फिर से तारीख तय करनी चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि सेना टीम को श्रीनगर में मेजबान जम्मू एवं कश्मीर की टीम के साथ मंगलवार से चार दिवसीय मैच खेलना था लेकिन सेना की टीम इस मैच के लिए श्रीनगर नहीं पहुंची।

इसे देखते हुए बीसीसीआई ने मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लेट वर्ग में खेल रही सेना टीम को तत्काल इस वर्ष रणजी चैम्पियनशिप से बाहर करने की घोषणा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+