फजलुल्लाह घायल, सुरक्षा बलों ने घेरा : मंत्री
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के मुताबिक पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के मंत्री बशीर अहमद बिलौर ने कहा कि फजलुल्लाह घायल है और उसे घेर लिया गया है।
बिलौर ने एक चैनल से कहा कि स्वात में टीटीपी के शीर्ष आतंकवादियों को या तो मारा जा चुका है या फिर गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्वात घाटी में हालात 80 फीसदी तक सामान्य हो चुके हैं।
उधर, इसी से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में दो आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। बुधवार को स्वात जिले में फजलुल्लाह के एक करीबी सहयोगी सैफुल्लाह को गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि इसी वर्ष अप्रैल में फजलुल्लाह के लोगों ने हथियार डालने से मना कर दिया था, इसके बाद पाक सेना ने स्वात और निकट के तीन जिलों में एक बड़ा अभियान आरंभ किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications