येदियुरप्पा ने नायडू और सुषमा से मुलाकात की
येदियुरप्पा बुधवार शाम दिल्ली पहुंचे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "जो भी समस्याएं हैं उन्हें सुलझा लिया जाएगा।"
येदियुरप्पा गुरुवार शाम पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिह से मुलाकात करेंगे। वह कर्नाटक में भाजपा के असंतुष्ट गुट का नेतृत्व कर रहे राज्य के पर्यावरण मंत्री जर्नादन रेड्डी और उनके भाई जी.करुणाकरण रेड्डी से भी मुलाकात कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications