एएमयू के 2 वरिष्ठ शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज
एएमयू के अंग्रेजी विभाग की रीडर रेहान रजा ने मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर मुजाहिद बेग और बॉयोकेमिस्ट्री विभाग के रीडर नजमुल इस्लाम पर अश्लील इशारे और गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सिविल लाइंस के थाना-प्रभारी घनश्याम सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि बुधवार रात दोनों शिक्षकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच मेडिकल चौकी प्रभारी जाकिर अली करेंगे।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि गत दो नवंबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एमुटा) की एक बैठक के दौरान दोनों शिक्षकों ने उनसे अश्लील इशारे कर बाहर चले जाने को कहा। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए शिक्षकों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी।
उधर, मुजाहिद बेग ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताते हुए कहा यह विश्वविद्यालय के शिक्षकों के एक धड़े द्वारा की जा रही गंदी राजनीति का नमूना है, जो यहां पढ़ाई का माहौल खराब करने पर तुला है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह के आरोपों का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications