बांग्लादेश में उल्फा के 2 सदस्य गिरफ्तार
उल्फा के प्रवक्ता राजू बरुआ ने कहा कि उल्फा के विदेश सचिव साशा चौधरी और वित्त सचिव चित्रबन हजारिका को बांग्लादेश के खुफिया विभाग के अधिकारियों ने ढाका के उत्तरी इलाके से रविवार रात गिरफ्तार किया।
बरुआ ने कहा, "सादे कपड़ों में आए सात से आठ की संख्या में व्यक्तियों ने हमारे दो नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और कहा कि उनसे पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद हमें दोनों नेताओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमें आशंका है कि दोनों नेताओं को भारत को सौंप दिया गया है।"
असम पुलिस और भारतीय खुफिया विभाग के अधिकारियों ने इस घटना के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है। ढाका से भी हमें इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications