फारुक का प्री-पेड सेवाओं पर लगे प्रतिबंध पर पुनर्विचार का अनुरोध
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक फारुक ने बुधवार शाम चिदंबरम के साथ इस मुद्दे को एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान उठाया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि प्री-पेड सेवाओं पर प्रतिबंध की वजह से लोगों में गुस्सा है।
चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा कि यह प्रतिबंध जारी रहेगा क्योंकि यह सुरक्षा कारणों से लगाया गया है और सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता।
बातचीत के दौरान चिदंबरम ने अब्दुल्ला को उन वजहों की जानकारी दी जिनके कारण राज्य में प्री-पेड मोबाइल सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।
अलगाववादियों से वार्ता के मसले पर गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में सभी वर्ग के लोगों से बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा, "किसी को भी अलग नहीं रखा जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications